शिक्षक को सांप ने डंसा, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल के तहत मनेई के एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंस लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजय कुमार (42) पुत्र कर्मचंद निवासी रजियाल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंस लिया। इसके बाद व्यक्ति की तबियत काफी बिगड़ गई। जब व्यक्ति घर पहुंचा तो उसकी तबियत बिगड़ती देख परिजन व्यक्ति को टांडा अस्पताल ले गए।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें मृतक संजय कुमार जेबीटी शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था। वहीं रविवार सुबह ही संजय कुमार की मौत की खबर सुनने के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।