शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया राजगढ़ के विद्यालय के खेलकूद समारोह का उद्घाटन
HNN/राजगढ़
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरगाँव में शिक्षा खंड राजगढ़ की छात्र वर्ग की अंडर 19 खेलकूद व् सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे बजट का 17 प्रतिशत बजट शिक्षा पर व्यय किया जा रहा है और राजगढ़ क्षेत्र के लिए उनके विभाग से सम्बन्धित कार्यो को प्राथमिकता दी जायेगी।

उन्होंने खाली पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया और इस प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतियोगिता में अव्वल रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और राजकीय प्राइमरी स्कूल रुग के भवन के लिए 8 लाख रुपए स्वीकृति प्रदान की।
इस प्रतियोगिता में 27 उच्च व कनिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के लगभग 418 छात्रों ने भाग लिया और विभिन्न खेलों व् सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ स्कूल का ख़िताब राजगढ़ स्कूल के नाम रहा।