Loading...

शिक्षा विभाग ने नशे में धुत्त होकर स्कूल जा रहे शिक्षक को किया सस्पेंड

PARUL • 8 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शिक्षा विभाग ने नशे में धुत्त होकर स्कूल जा रहे शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक कांगड़ा मोहिंद्र कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक सरकारी स्कूल का शिक्षक का शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल जाते हुआ दिखा। वीडियो में देखा जा रहा है कि शिक्षक ठीक तरह से नहीं चल पा रहा है।

ऐसे में स्कूली बच्चे उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं। जब यह मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई और नशे में धुत्त शिक्षक निलंबित किया गया।