HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पागल कुत्तों के आतंक से लोग सहम गए हैं। आलम यह है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। पागल कुत्तों के खुले में घूमने से लोगों को अपने छोटे-छोटे बच्चों की ज्यादा चिंता सता रही है। बता दें कि संजौली वार्ड के चलौंठी क्षेत्र में पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। यहां दो दिन के भीतर ही कुत्तों ने 12 से अधिक लोगों को काट कर लहूलुहान कर दिया है। इनमें चार साल का मासूम भी शामिल है।
पागल कुत्तों ने महिला समेत बुजुर्गों और व्यक्तियों को काट कर घायल किया है। लोगों द्वारा इसकी शिकायत नगर निगम को भी दी गई है तथा जल्द से जल्द इन पागल कुत्तों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। हालांकि इनमें से कुछ पागल कुत्तों को तो मार दिया गया है परंतु कुछ अभी भी खुले में घूम रहे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





