लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला से चोरी हुई गाड़ी ऋषिकेश में मिली, कार के कई पार्ट्स गायब..

SAPNA THAKUR | 16 जून 2022 at 11:36 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

उत्तराखंड के ऋषिकेश से पुलिस ने एक गाड़ी को बरामद किया है जोकि शिमला के उपमंडल टुटू से चोरी हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और उत्तराखंड पुलिस की मदद से गाड़ी तक पहुंची है। हालांकि पुलिस अभी तक गाड़ी को चुराने वाले आरोपी के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाई है।

जानकारी अनुसार यह गाडी संदीप कुमार निवासी मंगू तहसील अर्की जिला सोलन की है जोकि ट्रक यूनियन टुटू के पास से चोरी हो गई थी। इसको लेकर पुलिस थाना बालूगंज में संदीप कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। संदीप कुमार ने बताया कि 13 जून को ट्रक यूनियन टुटू के पास पार्क की गई उसकी गाडी कोई चुरा ले गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किये। इस दौरान पुलिस ने कड़ी छानबीन कर कार को उत्तराखंड के ऋषिकेश से बरामद कर लिया। हालांकि गाड़ी के कई पा‌र्ट्स गायब थे जिन्हे निकालकर शातिर ने बेच दिया। एसपी मोनिका का कहना है कि चोरी हुई गाड़ी ऋषिकेश से बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]