शिलाई क्षेत्र के दो दर्जन के करीब संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध
HNN/ शिलाई
सिरमौर ज़िला में बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश नें लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया हैं। सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के दो दर्जन के करीब संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, वहीं नदी, नाले, खड्ड उफान पर हैं। बीते 30 घंटों से लगातार हो रही वर्षा नें इतना भयंकर रूप धारण कर लिया हैं कि मवेशियों को चारा लाने का भी समय नहीं मिल रहा हैं।
तेज बारिश के चलते भूस्खलन होने से दो जगह से एनएच-707 अवरुद्ध हैं जबकि क्षेत्र के पाब मानल, दाया-कुहट, शिलाई सरोग, खड़खाहं, शरली नोवाड़, बिंडला दीगवा, कोटी उतरोउ, बाली कोटी, चामरा मोहराड, गातु सनाहिल, भटनोल, नावना डीयाँडो, बेला बशवा, सहित जगह-जगह लहसे गिरने से दो दर्जन से ज्यादा संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं।
लोक निर्माण विभाग नें जगह जगह मार्ग खोलने की मशीने लगाई हैं, लेकिन भारी बारिश के चलते बार बार मलबा आने से मार्ग पुनः अवरुद्ध हो रहे हैं। वहीं ज्यादा बारिश से पैदल रास्ते टूट गए हैं, किसानों के खेतों में बारिश का मलबा घुस गया हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो गया हैं।
क्षेत्र के किसान गुमान सिंह, प्रेम सिंह, रत्न सिंह का कहना हैं कि वर्ष 2013 में जुलाई महा में इस तरह कि वर्षा हुई थी, लेकिन इतनी नहीं हुई थी। बता दें कि क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्तोत्र में पानी का डिस्चार्ज बढ़ जाएगा, पशुचारा खूब होगा, मक्की, अदरक, टमाटर, तलहनी, दलहनी फसलों को अच्छा लाभ मिलेगा, भले हीं लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही हैं।
उधर एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा नें लोगों को एडवाइजरी जारी कि हैं, कि खड्डों, नदी, नालों से दूर रहे। कहीं यदि बारिश से नुक्सान होता हैं उसकी सुचना क्षेत्रीय पटवारी या उनके कार्यालय को दें।
लोक निर्माण विभाग मंडल शिलाई के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार नें बताया कि शिलाई मंडल की दो दर्जन से ज्यादा सड़कें बंद हैं, दिन भर मार्गो को बाहल करने के लिए मशीने लगाई गई थी लेकिन भारी बारिश से बार बार लहासे गिरने से मार्ग बंद हो रहे हैं। बारिश में भी मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं।