Loading...

शिलाई में चरस सहित तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Ankita 19 Jun 2024 Edited 19 Jun 1 min read

HNN/ शिलाई

पुलिस थाना शिलाई की टीम ने एक व्यक्ति को 19 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शिलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्यवाही अमल में लाई। बता दें टीम ने सूचना के आधार पर गुलाब सिंह (50) निवासी गांव कुईथोटी, झकांडो के ढारे (खोका) पर दबिश देकर तलाशी ली।

जहां पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस की खेप बरामद की। इस पर पुलिस थाना शिलाई में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने की है।