Loading...

शिलाई में देसी शराब की 57 पेटियां बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिलाई

जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से देसी शराब की 57 पेटियां बरामद की है। आरोपी की पहचान कुंदन सिंह निवासी गांव सौलह, कांडो-दुगाना तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना शिलाई की टीम को गुप्त सूचना मिली कि कफोटा गांव में एक व्यक्ति किराए के कमरे में अवैध शराब का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपी के कमरे में दबिश दी।

इस दौरान वहां से देसी शराब की 57 पेटियां (684 बोतलें) बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।