Loading...

शिलाई में महिला ने मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और हमला करने का लगाया आरोप

Shailesh Saini • 29 Jun 2026 • 1 Min Read

हिमाचल नाऊन्यूज शिलाई।

जिला सिरमौर के शिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला ने मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।रजनी निवासी गांव डाबरा ने शिकायत में बताया कि वह अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान देवेन्द्र, रमेश प्रधान तथा अन्य लोग जबरन उसे सीढ़ियों से खींचकर धक्का देने लगे।

आरोप है कि आरोपियों ने उसके माता-पिता और भाई के साथ भी मारपीट व अभद्रता की। साथ आई महिलाओं ने घर में घुसकर उसके पिता के सिर पर ईंट से वार किया तथा सीढ़ियों में भी तोड़फोड़ की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसपी सिरमौर निश्‍चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Topics: