Loading...

शिल्ला गांव में 23 से 29 अप्रैल तक होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Ankita • 22 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिलाई

गिरिपार क्षेत्र के गांव शिल्ला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा वाचक दिव्य ज्योति जागृती संस्थान व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्य साधवी सुश्री गौरी भारती के वचनों द्वारा सुनाया जाएगा।

गांव शिल्ला में श्रीमद् भागवत कथा पहली बार होने जा रही है । कथा से पहले गांव की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा तथा महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है । सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में सात दिनों तक गांव व बाहर से मुख्य यजमान बुलाए गए।

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ से पहले मुख्य यजमानों द्वारा हवन यज्ञ में किया जाएगा तत्पश्चात कथा प्रारंभ की जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा होने से गांव में महिलाओं सहित परुषों व युवाओं में भारी उत्साह है।

क्षेत्र में पहली बार आश्रम में समर्पित साधुवी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जाएगी , जिसको लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।