Loading...

श्री रेणुका जी नंबरदार यूनियन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी सहायता

Shailesh Saini 1 Sep 2023 Edited 1 Sep 1 min read

यशवंत ठाकुर बोले- आपदा की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ खड़ी है श्री रेणुका जी ददाहू नंबरदार यूनियन

HNN/ श्री रेणुका जी

नंबरदार जन-कल्याण महासंघ तहसील ददाहू प्रधान यशवंत ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। तमाम नंबरदारों ने मुख्यमंत्री से मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए ददाहू तहसील नंबरदार यूनियन ने स्वैच्छा से 1,01,000 रूपए का अंशदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया।

इस अवसर पर यशवंत ठाकुर ने कहा कि नंबरदार यूनियन इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए हर वर्ग के लोगों आगे आना चाहिए।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में राज्य महासचिव भीम सिंह चौहान, संगठन महासचिव मान सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार कलम सिंह अत्री, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जंगवीर ठाकुर, राजकुमार, चंद्रमोहन ठाकुर, सचिव अंकित शर्मा, सह सचिव विरेन्द्र तोमर, प्रैस सचिव नरेश कुमार व अशोक ठाकुर आदि शामिल थे।