HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा की मुल्थान तहसील के दूरदराज गांव संगरेड़ में सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, सुरेश चंद पुत्र प्यारे लाल निवासी संगरेड़ के मकान में रखा सिलेंडर अचानक ही फट गया। सिलेंडर फटने से मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। इस घटना में 10 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
हालाँकि गनीमत यह रही कि परिवार का कोई सदस्य आग की चपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था। उधर, मौके पर पटवारी हलका ने प्रशासन की ओर से 5,000 रुपये की फौरी राहत दी है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
