Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में मिली युवती, मामला दर्ज

PARUL • 25 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना फतेहपुर के तहत भटोली-दियाना मार्ग पर लारखु के पास खाई में एक युवती बेहोश हालत में मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान रितिका चौधरी निवासी जरोट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रितिका चौधरी अगाहर के पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है।

वह सुबह घर से अगाहर के लिए स्कूटी पर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में दो अनजान लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बता दें कि मार्ग से गुजरते समय दियाना के एक व्यक्ति ने सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया। वहीं युवती के पिता जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने फोन के माध्यम से उन्हें यह जानकारी दी। इसे सुन वह सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचे हैं।

जिसके बाद उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रितिका चौधरी अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।