Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 64 वर्षीय बुजुर्ग मछुआरे का शव

By PARUL Published: 10 Jan 2024, 10:43 AM | Updated: 10 Jan 2024, 10:50 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में फतेहपुर के तहत आने वाले रे गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान 64 वर्षीय करमचंद हरिदास निवासी स्थाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक करमचंद हरिदास 52 गेट के पास संतुलन जलाशय के किनारे अपनी नाव में मृत अवस्था में पाया गया।

जिसके बाद ग्राम पंचायत स्थाना के प्रधान मनोहर लाल ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। वहीं परिवार सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत स्थाना की उपस्थिति में शव की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और निरीक्षण किया गया।

हालांकि मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मछुआरे की मौत अधिक ठंड के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।