Loading...

सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग, गाड़ी समेत अंदर रखे जरूरी दस्तावेज जलकर राख

By Ankita Published: 10 Feb 2024, 4:12 PM | Updated: 10 Feb 2024, 4:12 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास सड़क किनारे कड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक ही आग भड़क उठी। गाड़ी में रखे गाड़ी से संबंधित सभी कागजात आरसी, लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि जलकर राख हो गए।

इस अग्निकांड से गाड़ी मालिक नितिन धीमान को लाखों का नुकसान हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस भी मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी मालिक नितिन धीमान, उनके रिश्तेदार रिंकू धीमान, लेखराज और अन्य को बस में चढ़ाने के लिए सड़क पर एक तरफ खड़े थे। नितिन धीमान अपनी बहन से मिलने सिहुनी गांव में आया था।

वापस आते हुए यह हादसा हो गया। आग लगने से गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि जब गाड़ी को आग लगी तो गाड़ी के भीतर कोई भी मौजूद नहीं था।