सड़क किनारे नाली में गिरी बाइक, चालक की दर्दनाक मौत, 2 जख्मी
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल युवकों का इलाज डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में चल रहा है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, तीन युवक बाइक पर सवार होकर शीला से अपने घर खटेहड़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा गिरी। हादसे में 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 2 अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। थाना प्रभारी केसर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।