Loading...

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति की हुई मौत

PARUL • 2 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला कांगड़ा के कछियारी का है, यहां कछियारी के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय संजीव वालिया निवासी चाहड़ी, नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीव वालिया स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था।

इसी दौरान कछियारी के पास स्कूटी दुर्गटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि यह दुर्घटना कैसे घटी है। वहीं, आसपास भी पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।