Loading...

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की हुई दर्दनाक मौत

Ankita • 17 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। मामला जिला कांगड़ा के फिरोजपुर का है, जहां एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।

वहीं देहरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु ट्रैक्टर में सवार होकर बाबा भड़बाग सिंह जा रहे थे। इस दौरान ढलियारा राधास्वामी सतसंग घर के समीप तीखे मोड़ पर ट्रैक्टर का टायर खुल गया।

बता दें टायर खुलते ही चालक ने छलांग लगा दी और सड़क के किनारे लगे वेरिकरेट से टकराकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।