सड़क हादसे में हिमाचल के 32 वर्षीय जवान की मौत
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में उपमंडल पालमपुर से अरुणाचल में ग्रेफ में तैनात एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जवान प्रवीण कुमार गांव द्रोवी ग्राम पंचायत कंडी का रहने वाला था। प्रवीण कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान प्रवीण कुमार अपने दोस्तों के साथ अरुणाचल में बीती शाम सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जवान घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्रवीण की मौत हो गई। प्रवीण कुमार की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन बेसुध हो गए।
कयास लगाए जा रहे हैं कि आज जवान की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव तक पहुंच जाएगी। इसके बाद यहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे में प्रवीण सहित अन्य सैनिक बुरी तरह से जख्मी हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां प्रवीण की मौत हो गई।