HNN / शिमला
जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के तहत आने वाले दत्त नगर में एक नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को देर शाम सूचना मिली कि सतलुज नदी के किनारे एक छह माह की नवजात का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने जब शव को देखा तो वह शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि मरने के बाद नवजात को सतलुज में बहा दिया गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, थाना प्रभारी रामपुर कर्म सिंह ने बताया कि आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





