Loading...

सफाई कर्मचारियों के बीच हुई भिड़ंत, तेजधार हथियार से हमला

PARUL • 3 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

ज्वालामुखी में सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में दो दिन पहले हुई भिड़ंत ने सोमवार को एक मोड़ ले लिया। जब घर में सोए सफाई कर्मचारी नरेश कुमार पर एक अज्ञात सफाई कर्मचारी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उसके हाथ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हमले में घायल नरेश कुमार का उपचार करवाया गया है।

ज्वालामुखी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान दिनेश कुमार ने लगभग 50 सफाई कर्मचारियों के साथ ज्वालामुखी पुलिस थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।

इस घटना के बाद से ज्वालामुखी में सफाई कर्मचारियों के बीच तनाव का माहौल है। अन्य सफाई कर्मचारियों ने कहा कि पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर से जो सफाई कर्मचारी आए हैं, उनके चलते आए दिन यहां पर लड़ाई-झगड़े का माहौल बना हुआ है, इसलिए उन्हें शहर से बाहर भेजा जाए। पंजाब के सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर बिट्टू ने बताया कि वह इस हमले के खिलाफ हैं और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।