समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां बिजली रहेगी बंद….
हमीरपुर में 10 नवंबर को बिजली बाधित रहेगी, ये क्षेत्र रहें प्रभावित
HNN/ कांगड़ा
विद्युत उपमंडल हरिपुर के अंतर्गत 11 केवी गठूत्तर फीडर की आवश्यक मरम्मत व रखरखाव के कारण वीरवार 18 जुलाई को सुबह 8 बजे से लेकर सायं कार्य समाप्ति तक उपर जलरियां, मेन बाजार गठूत्तर, थला, गठूत्तर गांव आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता त्रिलोक मतलोटिया ने दी है। निर्धारित तिथि को मौसम अनुकूल न रहने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
