लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सरकार ने 42 किसानों से खरीदी 178 क्विंटल गेहूं, 60 रुपये किलो दिया दाम

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नाहन

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सिरमौर में गेहूं और हल्दी की सफलतापूर्वक की खरीद

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में सिरमौर जिले में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं की खरीद प्रक्रिया 15 से 25 मई 2025 तक नाहन और पांवटा साहिब में सफलतापूर्वक संचालित की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

60 रुपये प्रति किलो का समर्थन मूल्य
प्राकृतिक गेहूं की खरीद के लिए सरकार ने देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य तय किया है। गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलो और 2 रुपये प्रति किलो परिवहन शुल्क किसानों को दिया गया है। जिला में कुल 42 किसानों से अब तक 178 क्विंटल गेहूं और 8 किसानों से 20 क्विंटल हल्दी की खरीद की जा चुकी है।

किसानों को मिला सीधा लाभ
खदरी गांव के किसान रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने 2 बीघा भूमि में प्राकृतिक तरीके से गेहूं उगाई, जिसमें से 5 क्विंटल गेहूं सरकारी खरीद केंद्र में बेची और 3 क्विंटल घर के लिए रखी। उन्हें कुल 60 रुपये प्रति किलो के साथ-साथ 2 रुपये प्रति किलो का भाड़ा भी मिला। वहीं सकारडी गांव के किसान बलिन्दर सिंह ने भी 2 क्विंटल गेहूं बेची और आने वाले सीजन में मक्की की बिजाई की योजना बनाई है।

सरकार की योजना को मिल रहा व्यापक समर्थन
परियोजना निदेशक (आत्मा) साहब सिंह ने बताया कि जिले में 275 क्विंटल गेहूं और 25 क्विंटल हल्दी खरीदने का लक्ष्य है। सरकार की यह पहल किसानों को लाभकारी मूल्य देने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को मजबूत आधार प्रदान कर रही है। किसानों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजनाएं खेती को टिकाऊ और लाभदायक बना रही हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]