लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में 24 घंटे में 3.12 करोड़ का नुकसान, मॉनसून से अब तक 150 करोड़ से ज्यादा हानि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 5 सितंबर 2025 at 8:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिरमौर जिले में बीते 24 घंटों की बारिश से 3 करोड़ 12 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। मॉनसून की शुरुआत से अब तक कुल हानि 150 करोड़ रुपए पार कर गई है।

नाहन

विभागों को सबसे ज्यादा नुकसान
जिले में बारिश से जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग को भारी नुकसान हुआ। जल शक्ति विभाग की 66 पेयजल और सिंचाई योजनाएं बंद रहीं, जिससे 2 करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक की क्षति हुई। लोक निर्माण विभाग की 79 सड़कें बंद हुईं, जिनमें से 49 बहाल कर दी गईं जबकि शेष को अगले दिन खोला जाएगा। शिक्षा विभाग को भी पबियाना और वासनी विद्यालयों की रिटेनिंग वॉल टूटने से 13 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ग्रामीणों के घर और गौशालाएं प्रभावित
बरसात ने ग्रामीणों के घरों और गौशालाओं को भी नहीं छोड़ा। शिलाई के बेला गांव की कामो देवी को 2 लाख, बबलू राम चांडोग को 25 हजार, रोशन लाल चांडोग को 75 हजार और पच्छाद के प्रेम दत्त चांडोग को 40 हजार का नुकसान हुआ। इसके अलावा धर्म सिंह और सुरेश कुमार के कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। शरली गांव के रामकुमार की गौशाला को 30 हजार और शिलांजी के मुकेश कुमार की गौशाला को 20 हजार का नुकसान हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]