लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में 5 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत, बेटी की मौत से घर में पसरा सन्नाटा

PRIYANKA THAKUR | 14 जून 2022 at 2:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक 5 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम की पहचान 5 वर्षीय सोनम पुत्री कुलदीप के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सोनम अपनी मां के साथ अपने मामा के घर धरोटी आई हुई थी। यहां रात को जब सोनम अपनी मां के साथ सोई हुई थी अचानक कमरे में सांप आ गया और उसने सोनम को डंस लिया। सोनम को जैसे ही लगा कि उसे किसी ने काटा है तो वह जोर से चिल्लाई। जब उसकी मां उठी तो उसने देखा कि कमरे से बाहर सांप जा रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उसके बाद सोनम का मामा उसे तुरंत राजगढ़ सिविल अस्पताल ले आया। जहां उपचार के दौरान सोनम की मौत हो गई। वही आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि जिला सिरमौर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]