सुधेड़ में 31 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/काँगड़ा
धर्मशाला के साथ लगते सुधेड़ गांव में एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति अपने रिश्तेदार के पास शनिवार को सुधेड़ गया था, जहां उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस अधिकारी नारायण ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुधेड़ में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।