Loading...

सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए इस दिन यहां होंगे साक्षात्कार……

Ankita • 17 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। लम्बाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक होनी चाहिए। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र होंगे।

यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने दी। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा सरुक्षा गार्ड के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 15500 रुपए और सुरक्षा सुपरवाइजर को 18500 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को बद्दी, परवाणू, शिमला, ऊना और चंडीगढ़ में तैनाती दी जाएगी।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 21 जून को उप रोज़गार कार्यालय देहरा, 22 को उप रोज़गार कार्यालय बाबा बड़ोह, 23 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर और 24 जून को उप रोजगार कार्यालय इंदौरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।