Loading...

स्कूल बस और कार की हुई टक्कर, सभी सुरक्षित

By PARUL Published: 3 Mar 2024, 2:37 PM | Updated: 3 Mar 2024, 2:37 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में नगरोटा सूरियां के तहत सकरी में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक स्कूल बस और कार जोरदार टक्कर हो गई है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कार सवार सभी लोग और बस के चालक परिचालक समेत सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। वहीं कार सवार पांच लोग चंडीगढ़ से हरसर की ओर शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान जब वह सकरी के पास पहुंचे तो तीखे मोड़ पर स्कूल बस और कार की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग और बस के चालक परिचालक समेत सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

हालाँकि हादसे में दोनों वाहनों का नुकसान हुआ। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक और स्कूल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद कार सवार ने अपनी गलती मानी और बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया।