स्लेटपोश मकान व पशुशाला में भड़की में आग, हज़ारों का हुआ नुकसान
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में ज्वालामुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटी बोहण में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां सुकनाल के धर्मचंद पुत्र सुनाकी राम का कच्चा स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में पीड़ित को हज़ारों का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बीते कल दोपहर के समय धर्मचंद पुत्र सुनाकी राम के कच्चे स्लेटपोश मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। कच्चे मकान में आग का धुआं उठता देख पास ही एक स्कूल के स्वयंसेवियों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया।
हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड में पीड़ित धर्मचंद को 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से मकान मालिक को 3,000 रुपये की फौरी राहत दी गई है। बाकि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।