HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में नरबीर सिंह पुत्र कीरपाराम गांव मशौत जुबली तहसील कुपवी जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हुआ जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का चौपाल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा जिला शिमला के उपमंडल चौपाल के धभास कैंची में पेश आया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक गाडी (एचपी 08-5292) को सड़क से तक़रीबन 500 मीटर नीचे हांमबलटी खड्ड में गिरा हुआ देखा। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और युवक मौके पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





