लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हाब्बन् स्कूल में बच्चों के लिए विशेष शिविर आयोजित, दी यह जानकारी…

Ankita | 17 मार्च 2023 at 3:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ राजगढ़

जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर तथा बाल विकास परियोजना राजगढ़ के संयुक्त प्रयास से राजगढ़ के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाब्बन् में बाल विवाह तथा पोक्सो एक्ट, नशे से बचाव, बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यकारिणी के बारे में बताया।

लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बच्चों को गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम,1994, पोक्सो अधिनियम (संशोधित 2019) तथा किशोर न्याय (संशोधित 2021) अधिनियम,बाल श्रम निषेध अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने साइबर क्राइम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे भी जानकारी दी और सभी से अपील की कि नशे को रोकने मे सभी अपना योगदान दे। आउट रीच वर्कर आइशा ने फॉस्टर केयर तथा स्पॉन्सरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प लाइन से सदस्य रामलाल ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 बारे में बताया।

बाल विकास परियोजना कार्यालय राजगढ़ से पर्यवेक्षक प्रदीप ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी प्रदान की तथा साथ ही विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाब्बन् के प्रधानाचार्य कैलाश ने जिला बाल सरंक्षण विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा लोगो को दी गई।

प्रधानाचार्य ने जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर तथा बाल विकास परियोजना राजगढ़ का इस शिविर का आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस शिविर में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम, आउट रीच वर्कर आइशा, बाल विकास परियोजना राजगढ़ से पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार, आंगनवाडी वर्कर, हेल्पर, ग्राम पंचायत उप प्रधान देवराज, वार्ड मेंबर, महिला मंड तथा स्थानीय महिलाओ सहित स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]