हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, कांगड़ा में मंदिर से शिवलिंग चोरी
HNN/ कांगड़ा
कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां पुलिस थाना क्षेत्र में गांधी मैदान के पास स्थित एक मंदिर से शरारती तत्वों ने शिवलिंग उखाड़कर नाले में फेंक दिया। इस घटना के बाद हिंदू संगठन भड़क उठे और मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रद्धालुओं ने शुक्रवार सुबह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचने पर शिवलिंग गायब पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी चमन लाल ने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए शिवलिंग को कब्जे में ले लिया। विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर रोष जताया।
पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि घटना को अंजाम देने वालों की पहचान हो सके। लोगों ने कहा कि इस तरह की घटना से क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है, ऐसे में शीघ्र दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए।
