HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के एक गांव सद्दा, लाहडू (बालक रूपी) का अनिल कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है। बता दें अनिल अपनी प्रारंभिक सेवाएं जम्मू-कश्मीर में देंगे, तदोपरांत रिकॉर्ड ऑफिसर का कार्यभार संभालेंगे।
अनिल कुमार ने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से ट्रेनिंग करके यह मुकाम हांसिल किया है। इससे पहले अनिल आर्टिलरी में सेवारत थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से मैट्रिक की पढ़ाई के बाद जमा दो की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल अहमदाबाद से की और स्नातक तक की पढ़ाई महाराष्ट्र से की है। इनके पिता मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री से ऑनरेरी कैप्टन रिटायर हैं और माता सिमरो देवी गृहिणी हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





