Loading...

हिमाचल के इस जिला में ट्रैकिंग पर लगाई रोक, डीसी ने जारी किए ये आदेश…..

Ankita • 21 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पर्वतीय दर्रों पर ट्रैकिंग के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने जिले में तीन हजार मीटर से ऊपर की सभी पर्वतीय चोटियों पर ट्रैकिंग करने के लिए रोक लगाने के आदेश जारी किए।

डीसी ने कहा कि आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। डीसी ने कहा कि करेरी, त्रियुंड और आदि हिमानी चामुंडा मार्गों पर ट्रैकिंग की अनुमति के लिए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के कार्यालय से पहले अनुमति लेना जरूरी होगा।

इसके कार्यान्वयन के लिए पुलिस अधीक्षक से कार्यालय में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात करने को कहा गया है। इसके अलावा पैराग्लाइडिंग करने वाले पायलटों को भी धौलाधार के समीप उड़ान भरना भी प्रतिबंधित है। उन्होंने शरद ऋतु को देखते हुए जिले में ट्रैकिंग गतिविधियों को लेकर विशेष हिदायतें भी जारी की हैं।