Loading...

हिमाचल के इस जिले में युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 6 Feb 2024, 9:20 PM | Updated: 6 Feb 2024, 9:21 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला कांगड़ा के पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी में युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव बरामद हुए है। मृतकों की पहचान अभिनंदन गुप्ता (30) पुत्र अनिल गुप्ता शिवनगर, पठानकोट और प्रणिता वाला (26) साहेब, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनो उपमंडलीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को के हवाले कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले पांच वर्षों से बीड़ के चौगान के समीप किराये के मकान में रह रहा था, जबकि युवती कुछ दिन पहले ही बीड़ में आई थी। दोनों सोमवार से लापता चल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर शाम को दोनों को पैदल रास्ते से वापस बीड़ की तरफ जाते हुए देखा गया था।

सोमवार को दोनों के वापस नहीं आने पर युवक के परिजन करणवीर ने पुलिस में इसकी सूचना दी। सर्च अभियान शुरू करने पर युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव टेक ऑफ प्वाइंट से तीन किलोमीटर नीचे पैदल रास्ते की एक तरफ बरामद किए गए हैं।

आशंका जताई जा रही है कि युवक-युवती की मौत बर्फ में फिसलकर गिरने से हुई है। युवक के सिर को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोच दिया है। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने मामले की पुष्टि की है।