हिमाचल के इस मंदिर में शरारती तत्वों ने मूर्तियों को पहुंचाया नुक्सान, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की अप्पर लंबागांव व सोलवनेहड़ पंचायत में किन्हीं शरारती तत्वों ने मंदिर में रखी मूर्तियों को खंडित किया है। हालाँकि इन मूर्तियों को किसने नुकसान पहुंचाया पहुँचाया है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मंदिर रखी गई मूर्तियों को शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है।
मंदिर में हुई तोड़फोड़ का हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।