Loading...

हिमाचल के चिराग शर्मा एयरफोर्स में बने फ्लाइंग ऑफिसर

Ankita • 11 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगडा के पालमपुर उपमंडल के सुलाह विधानसभा के गांव गढ़बस्ती के चिराग शर्मा ने एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

चिराग ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी आलमपुर, इंजीनियरिंग डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर से की है व स्नातकोत्तर फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून से की है। चिराग की छह महीने की ट्रेनिंग एयरफोर्स अकादमी हैदराबाद में हुई और एक साल की ट्रेनिंग बंगलुरु में हुई।

चिराग के पिता चंदरभान शर्मा 33 साल भारतीय सेना में सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता रीता शर्मा गृहिणी हैं। चिराग ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।