Loading...

हिमाचल के सीआरपीएफ जवान को ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक, मौत

By Ankita Published: 26 Jan 2024, 8:22 PM | Updated: 26 Jan 2024, 8:22 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के सीआरपीएफ जवान रजत कटोच को ड्यूटी के दौरान चेन्नई में हार्ट अटैक आ गया, जिस कारण उनकी मौत हो गई है। बता दें 31 वर्षीय सीआरपीएफ जवान रजत कटोच पुत्र स्वर्गीय इकवाल चंद कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमंडल के भौरा निवासी थे। उनके निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं।

जानकारी के मुताबिक, जवान रजत कटोच की गुरुवार को अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पार्थिव देह शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचने के बाद देर रात तक पैतृक गांव भौरा पहुंचेगी। जवान के पिता की भी सीआरपीएफ में सेवाकाल के दौरान ही मौत हो गई थी। उस समय रजत मात्र पांच वर्ष का ही था।

रजत की डेढ़ वर्ष पहले ही दगोह की सीमा से शादी हुई थी। मृतक दो माह पहले छुट्टी आया था तथा अपनी माता व पत्नी को भी साथ लेकर चेन्नई गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी व माता को छोड़ गया है। रजत की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Tags: