लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल: नियामक आयोग का चला डंडा, 16 निजी विश्वविद्यालय…

PRIYANKA THAKUR | 21 नवंबर 2022 at 10:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने प्रदेश में चल रहे निजी विश्वविद्यालयों पर सख्ती शुरू कर दी है। आयोग की सख्ती के बाद 16 निजी विश्वविद्यालयों ने 40 प्रतिशत फैकल्टी को बदल कर नई नियुक्तियां की हैं। जिन शिक्षकों को हटाया गया है, वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार विश्वविद्यालय में पढ़ाने के लिए अयोग्य थे।

यूजीसी के 2009 और 2016 के नियमों को पूरा नहीं करते थे। इनमें कई शिक्षक नेट पास नहीं थे तो कुछ के पास पीएचडी की डिग्री नहीं थी। कई शिक्षकों ने शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के लिए छूट ली थी। इसका समय पूरा हो चुका था, बावजूद इन शिक्षकों की योग्यता पूरी नहीं हुई। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने इन विश्वविद्यालयों के खिलाफ जांच शुरू की थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जांच में अनियमितता सामने आने के बाद इन्हें नोटिस जारी किया गया था। आयोग ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया था कि इनको बदला जाए। आयोग ने इनसे कंप्लायस रिपोर्ट मांगी थी। इसमें पूछा था कि इन शिक्षकों पर क्या कार्यवाही की गई है। विश्वविद्यालयों ने अपने जवाब में कहा है कि इनको बदल कर नई नियुक्तियां की गई हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]