हिमाचल प्रदेश : भवारना में अनियंत्रित टेम्पो की टक्कर से व्यक्ति घायल, टांडा रैफर
HNN/कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भवारना के फेटा बाजार में एक अनियंत्रित टेम्पो ने एक व्यक्ति और एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में लवेश कुमार के टांग में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना शाम लगभग 4 बजे की है, जब पालमपुर से डरोह जा रहा टेम्पो ड्राइवर ब्रेक फेल होने से वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
इस दुर्घटना में वहां खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और डाकघर के बाहर लगा बोर्ड भी टूट गया। भवारना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना भवारना के फेटा बाजार में डाकघर के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि टेम्पो ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोगों ने घायल व्यक्ति की मदद की। घटना की जांच जारी है और पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर लिया है।