Loading...

हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक ने कम प्रीमियम पर बड़े सुरक्षा कवर का किया वायदा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 Aug 2025 • 1 Min Read

सनौरा में बैंक ने दी वित्तीय योजनाओं की जानकारी

राजगढ़

ग्रामीणों को बीमा व बचत योजनाओं की जानकारी
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की यशवंतनगर शाखा ने करगाणु पंचायत के सनौरा में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। शाखा प्रबंधक शितांशु वरमानी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा लाभ उपलब्ध होने की जानकारी दी।

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता
ग्रामीणों को बचत की आदत, ऋण सुविधाओं और डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के बारे में सुझाव दिए गए। साथ ही, साइबर क्राइम से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों पर भी जोर दिया गया।

शिविर में उत्साहपूर्ण भागीदारी
ई.ए. हनीश शर्मा, पंचायत प्रधान विद्या दत्त समेत लगभग 40 लोगों ने शिविर में भाग लिया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।