हिमाचल में आवारा पशुओं का आतंक: सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला, मौके पर मौत
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में इन दिनों आवारा और लावारिस पशुओं का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। आवारा और लावारिस पशु आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे है। ताजा मामले में एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक, ललेहटा गांव का जगदीप सिंह अपनी गऊओं को गऊशाला की ओर ले जाने के लिए निकला था।
काफी देर बाद भी जगदीप सिंह नहीं आया तो उसकी पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठाया। इसके बाद महिला 2 युवकों के साथ जगदीप सिंह को ढूंढने निकली। इस दौरान उन्हें जगदीप सिंह के फोन की घंटी सुनाई दी और वे उस स्थान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आश्रम के पास जगदीप सिंह फैंसिंग पर गिरा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था।
घटनास्थल पर पुलिस और फोरैंसिक लैब की टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए तो घटनास्थल के समीप स्थित आश्रम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सांड द्वारा हमला करने का खुलासा हुआ। करीब 7 मिनट तक सांड ने बुजुर्ग पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।