लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में कल से बारिश के आसार, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

SAPNA THAKUR | 14 जून 2022 at 1:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में लोगों को गर्मी से जल्द ही अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश में कल से मौसम करवट बदलने वाला है जिससे राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बारिश होने से एक तरफ जहां किसानों की मुरझाई हुई फसलों को संजीवनी मिलेगी तो वहीं लंबे समय से बारिश के इंतजार में बैठे प्रदेशवासियों को भी गर्मी से राहत मिलेगी।

बता दें कि आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसका असर कल 15 जून से प्रदेश में होने के आसार हैं। 15 से 17 जून तक प्रदेश में लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि ताजा हालात के आधार पर 21 जून को हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मानसून पहुंच सकता है और 15 से प्री मानसून की वर्षा होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]