लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश और आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी

SAPNA THAKUR | 17 जून 2022 at 10:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बारिश होने से मौसम में ठंडक बरकरार है। बता दे राज्य में बारिश का क्रम अभी भी लगातार जारी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में जहां बादल बरस रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है जिससे तापमान में पहले के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश के किसान और बागवान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे।

ऐसे में बारिश होने से फसलों को भी संजीवनी मिली है और गर्मी से भी लोगों को बड़ी राहत मिली है। उधर, मौसम विभाग ने लाहौल स्पीति को छोड़ प्रदेश के बाकी जिलों में तीन दिन भारी वर्षा और आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा और प्री मानसून की वर्षा जारी रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में मानसून 24 जून तक दस्तक दे सकता है। एक या दो दिन में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]