Loading...

हिमाचल में पहली बार सफलतापूर्वक की गई रीनल डिनर्वेशन थेरेपी

Ankita • 19 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में पहली बार सफलतापूर्वक रीनल डिनर्वेशन थेरेपी की गई है। बता दें यह उपचार मरीज को टांडा मेडिकल कॉलेज ने दिया है। जानकारी के मुताबिक, 38 वर्षीय पुरुष उच्च प्रतिरोधी रक्तचाप से पीड़ित था।

बता दें पांच उच्च रक्तचाप रोधी दवाएं लेने के बावजूद उसका रक्तचाप 200 से ऊपर की सीमा में बना हुआ था। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने मरीज की रीनल डिनर्वेशन थेरेपी का फैसला लिया गया।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने कार्डियोलॉजी एवं एनेस्थीसिया विभाग को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की इस उपलब्धि ने संस्थान के कद को ऊंचा किया है।

क्या है रीनल डिनर्वेशन थेरेपी…..
रीनल डिनर्वेशन थेरेपी त्वरित उच्च रक्तचाप के लिए नया उपचार है, जिसमें कैथेटर आधारित रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन या कैथेटर आधारित अल्ट्रासाउंड एब्लेशन की ओर से रीनल सिम्पैथेटिक तंत्रिकाओं का डिनर्वेशन शामिल है। इसके परिणामस्वरूप उच्च प्रतिरोधी रक्तचाप वाले रोगियों में रक्तचाप में कमी आती है।