हिमाचल में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही…
HNN/ काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप के झटकों से किसी तरह का नुक्सान नहीं हुआ है परंतु लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों से लोग भी सहम गए हैं।
बता दें कि इस बार भूकंप के झटके प्रदेश के जिला कांगड़ा में महसूस किए गए हैं। सोमवार प्रातः 10 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके लगे है जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 रही। भूकंप का केंद्र कांगड़ा जिला में जमीन से 05 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।