HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 22000 मिड डे मील वर्करों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया गया है। जी हां प्रदेश सरकार ने इन कर्मियों के मासिक मानदेय में 900 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पहले जहां इन कर्मियों को 2600 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता था तो वहीं अब इन्हें 3500 रुपए कर दिया गया है। बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से लागू होगा। अप्रैल और मई का बढ़ा हुआ मानदेय एमडीएम कर्मियों को एरियर के रूप में मिलेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इससे पूर्व में इन कर्मियों के मानदेय में 200 से 500 रुपये तक की बढ़ोतरी होती थी। यह पहला मौका है जब इनका मानदेय एक साथ 900 रुपये बढ़ाया गया है। प्रदेश के करीब 22 हजार मिड डे मील वर्कर कार्यरत हैं। पहले इन्हें 2600 रुपये प्रति माह मानदेय मिलता था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





