लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में युवक का मर्डर, पुलिस ने हिरासत में लिया पड़ोसी परिवार

PRIYANKA THAKUR | 22 जनवरी 2023 at 12:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक युवक के मर्डर केस का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी परिवार को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान रिपन के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पंचायत हलेड़कला के तहत आते गांव नटेहड़ में किसी ने एक युवक का मर्डर कर दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने युवक के शव को कब्जे में लिया। जांच में पुलिस ने पाया कि युवक के शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी परिवार जिसमे आरोपी चमन लाल, उसकी पत्नी कृष्णा देवी और उसके दो बेटे साहब और विशू को हिरासत में लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालांकि आरोपी परिवार ने युवक को मौत के घाट किन कारणों से उतारा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फ़िलहाल युवक का शव टांडा मेडिकल कॉलेज रखा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]