HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में बीते एक माह से बादल नहीं बरसने के चलते सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए भी किसानों को समस्याएं पेश आ रही हैं।
प्रदेश में 1 से 22 अक्तूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में 28 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, आज उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला में मौसम साफ बना हुआ है। मानसून विदा होने के बाद से प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। मानसून जाने से करीब दो सप्ताह पहले भी सामान्य से कम बारिश ही दर्ज हुई थी। इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई। इसके चलते अब कई क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





