Loading...

हिमाचल में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 10 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की तेजदार हथियार से बेरहमी से हत्या करने का मामला पेश आया है। इस संबंध में एएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया के थाना डमटाल में सुबह करीब 9 बजे ग्राम पंचायत भदरोया के प्रधान ने फोन पर सूचना दी कि भदरोया में एक प्रवासी परिवार की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही एडिशनल एसएचओ डमटाल देवराज टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की झुग्गी में रहती थी तथा रानी के घर में सफाई का काम करती थी। उसके माता-पिता राजस्थान गए हुए थे तथा लड़की अपने मामा महेंद्र के साथ रहती थी।

रविवार को उसका मामा नहाने के लिए गया तो उसने देखा कि उनकी भांजी का किसी ने कत्ल कर दिया है तथा मौके पर मोहन (40) पुत्र रामदास जो बिहार का रहने वाला है, हाथ में तेजधार दराट लेकर बाहर जा रहा है। जब उन्होंने कमरे के अंदर देखा तो उसकी भांजी खून से लथपथ बैड पर पड़ी थी। जब तक स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत चुकी थी।

वहीं आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।